फरीदकोट में कार-बाइक की टक्कर, 3 गंभीर घायल: रिश्तेदारों को मिलने जाते समय हादसा; मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर – Faridkot News




फरीदकोट जिले के जैतो में बठिंडा रोड पर शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे में दो महिलाएं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बठिंडा रोड पर एक डेरे के पास हुआ, जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखप्रीत कौर (38), निवासी गांव ढिल्लवां, सरबजीत सिंह (46), निवासी गांव ढिल्लवां तथा वीरपाल कौर (25), निवासी कोटकपूरा के रूप में हुई है। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंदभान में अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे थे। इसी दौरान जैतो के बठिंडा रोड पर डेरे के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। चढ़दी कलां वेलफेयर सेवा सोसायटी ने की मदद हादसे की सूचना चंदभान के डॉक्टर वीरेंद्र और जैतो निवासी सुखप्रीत सिंह ने चढ़दी कलां वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के इमरजेंसी नंबर पर दी। सूचना मिलते ही सोसायटी के वाइस प्रेसिडेंट मीता सिंह मीता, गोरा औलख सहित टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया टीम ने तीनों गंभीर घायलों को तुरंत जैतो के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण स्टाफ नर्स द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *