कपूरथला पुलिस को मिली कामयाबी: 50 लाख के 250 से ज्यादा गुम-चोरी हुए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए – Kapurthala News




कपूरथला पुलिस ने पिछले एक वर्ष में गुम हुए और चोरी हुए 250 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि जिला पुलिस ने इससे पहले भी दो बार में लगभग 500 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप कौर और उनकी टीम की मुस्तैदी और सार्थक प्रयास का परिणाम बताया। SSP बोले- सभी मोबाइल फोनों की पूरी तरह से वेरिफिकेशन की गई एसएसपी ने जानकारी दी कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोनों की पूरी तरह से वेरिफिकेशन की गई। असली मालिकों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही उन्हें उनके फोन सौंपे गए। ये मोबाइल फोन पंजाब के विभिन्न जिलों के साथ-साथ कई अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए थे। एसएसपी गौरव तूरा ने जनता से अपील की कि यदि भविष्य में उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए, तो वे तुरंत नजदीकी सांझ केंद्र में रिपोर्ट दर्ज करवाएं। मोबाइल की रिकवरी से संबंधित जानकारी CEIR पोर्टल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को उसके फोन पर उपलब्ध करवाई जाती है। लोग इस संबंध में वेबसाइट www.ceir.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या थाना साइबर क्राइम से संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *