कनाडाई डॉलर बदलने के बहाने 1.05 लाख रुपये की लूट: महिला ने झांसा देकर बुलाया, दो महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार, हेरोइन भी बरामद – Kharar News
मोहाली पुलिस ने कनाडाई डॉलर बदलने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.05 लाख रुपये लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों से 10 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई ह
.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेशमा , मोहम्मद सईद और माउला (पुत्री मकीम) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जानिए क्या मामला
रोपड़ निवासी विशाल वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेन बाजार रोपड़ में एक जनरल स्टोर चलाते हैं। कुछ दिन पहले एक महिला उनकी दुकान पर आई और बताया कि उसके पास 3500 कनाडाई डॉलर हैं, जिन्हें वह भारतीय मुद्रा में बदलना चाहती है।
बाद में महिला ने विशाल को फोन कर चंडीगढ़ हाईवे के पास बुलाया और नकदी लेकर आने को कहा। जब विशाल तय स्थान पर पहुंचे, तो वहां महिला के साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर विशाल के साथ धक्का-मुक्की की और उनके बैग में रखे करीब 1.05 लाख रुपये छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
अन्य वारदातों के बारे में का जाएगी जानकारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त वाहन, लूटी गई रकम और उनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने इसी तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

