हरियाणा-बाइक को ट्रक ने उड़ाया, 2 दोस्तों की मौत: बहन से मिलने करनाल जा रहे थे, मोहाली निगम में काम करते; एक का रिश्ता होने वाला था – Kurukshetra News

हरियाणा-बाइक को ट्रक ने उड़ाया, 2 दोस्तों की मौत:  बहन से मिलने करनाल जा रहे थे, मोहाली निगम में काम करते; एक का रिश्ता होने वाला था – Kurukshetra News




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। हादसा रतनगढ़ पुल पर हुआ, जब चंडीगढ़ से तरावड़ी की ओर जा रहे दोनों दोस्तों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मोहाली के सेक्टर-52 और सेक्टर-56 पलसोरा निवासी विशाल (25) और उसके दोस्त नीरज (24) के रूप में हुई। दोनों दोस्त मोहाली नगर निगम में काम करते थे। नीरज शादीशुदा था, जबकि विशाल का रिश्ता होने वाला था। विशाल अपने दोस्त नीरज के साथ बाइक पर करनाल में अपनी बहन से मिलने जा रहा था। हादसे के बाद के PHOTOS… सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… जीटी रोड पर हादसा पुलिस के मुताबिक, दोनों शाहाबाद से होते हुए करनाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही जीटी रोड पर रतनगढ़ पुल के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक (PB-02-EV-8249) ने ओवरटेक करने के दौरान विशाल की बाइक को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल और नीरज सड़क पर गिर गए। एक दोस्त की मौके पर मौत इसमें नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह गया था। उधर, राहगीरों ने घायल विशाल को एंबुलेंस के जरिए शाहाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया। रास्ते में विशाल की मौत भी हो गई। अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक ड्राइवर फरार, केस दर्ज सूचना मिलने पर पुलिस चौकी हुड्डा शाहाबाद की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही दोनों के परिवार को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने विशाल के जीजा रोहित निवासी तरावड़ी के बयान पर ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ट्रक ड्राइवर अभी फरार चल रहा है। विशाल का रिश्ता तय होने वाला था, नीरज का तलाक हुआ विशाल और नीरज एक कंपनी के जरिए साईं माजरा में मोहाली नगर निगम में काम करते थे। विशाल के रिश्ते की बात चल रही थी। नीरज का करीब एक महीना पहले ही पत्नी शिवानी से तलाक हुआ है। करीब 6 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे बेटा दीपांशु (4) और बेटी नोनू (5) हैं। SHO बोले- ट्रक कब्जे में, ड्राइवर जल्द गिरफ्त में होगा शाहाबाद थाना SHO जगदीश टामक ने बताया कि विशाल के जीजा के बयान पर केस दर्ज हुआ है। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है, लेकिन ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *