सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में आरसी बनने का क्रेज – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब में ईजी रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को लागू करने के बाद पहली बार रजिस्ट्रेशन क्लर्क (आरसी) का टेस्ट करवाया जा रहा है। इसके लिए डायरेक्टर लैंड रिकार्ड की तरफ से नए सिलेब्स के साथ 22 जून को एग्जाम होगा। जालंधर में एग्जाम देने के इच्छुक मुलाजिम अब रोजाना सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में ही एग्जाम की तैयारी करते हुए देखे जा रहे है। जिला प्रशासन के 25 मुलाजिम इस टेस्ट के लिए आवेदक है जबकि सब-रजिस्ट्रार-1-2 में 4 आरसी, जबकि आदमपुर, करतारपुर, भोगपुर, फिल्लौर, नूरमहल, गोराया, नकोदर, मेहतपुर, शाहकोट और लोहियां में 1-1 आरसी की पोस्ट है। पिछले साल एफसीआर के आदेश पर जिन मुलाजिमों की सर्विस 7 साल से कम थी उन्हें रजिस्ट्री क्लर्क लगाने के लिए कहा गया था। इसके लिए अब सिलेब्स में भी बदलाव किया गया है। पिछले साल सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सालों से एक ही सीट पर बैठे रजिस्ट्री क्लर्कों की जगह पर नए मुलाजिमों को मिलेगा देते हुए एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी रेवेन्यू की तरफ से आदेश जारी किया गया था। जिसमें रजिस्ट्रार, सब-रजिस्ट्रार से लेकर रजिस्ट्री क्लर्कों के काम को बताया गया है। जालंधर के सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में चुनिंदा 2 से 3 चेहरे ऐसे थे, जो राजनीतिक रसूख था और उन्हें बार-बार आरसी लगाया जा रहा था लेकिन पिछले साल इन्हें हटाकर नए मुलाजिमों को मौका दिया गया था। कोई भी कोर्ट के आदेश और स्टे मिलता है तो उसे तुरंत ईजी जमाबंदी पोर्टल पर दर्ज करना, इडोर्समेंट का प्रिंट निकालना, इडोर्समेंट व सभी संबंधित पार्टियों के दस्तखत व अंगूठे का निशान लगवाना, रजिस्ट्री पर सब-रजिस्ट्रार-ज्वाइं ट सब-रजिस्ट्रार के दस्तखत करवा कर तुरंत हर हालत में एक घंटे के अंदर रजिस्ट्री की कापी एपलीकेंट को देना, रजिस्ट्री स्कैन करना और संबंधित रजिस्टर में पेस्ट करना। यह सारे काम सब-रजिस्ट्रार/ज्वाइं ट सब-रजिस्ट्रार की निगरानी में करेगा। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले डॉक्यूमेंट को चैक करना और उनकी कमियों को दूर करना ही मुख्य काम है।
Source link

