बरनाला में अवैध शराब बेचने से रोकने पर जानलेवा हमला: धारदार हथियार लगने से ठेका कर्मचारी घायल, 7-8 लोगों के खिलाफ केस – Barnala News

बरनाला में अवैध शराब बेचने से रोकने पर जानलेवा हमला:  धारदार हथियार लगने से ठेका कर्मचारी घायल, 7-8 लोगों के खिलाफ केस – Barnala News




पंजाब के बरनाला जिले के तहत आते कस्बा धनौला में सरेआम गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ धनौला की अनाज मंडी के पास अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर एक शराब ठेकेदार के कर्मचारी पर 7-8 अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल कर्मचारी को लहूलुहान हालत में तुरंत सरकारी अस्पताल धनौला में भर्ती कराया गया है, जहां उसके सिर पर कई टांके आए हैं। संदिग्ध स्कूटी सवारों को रोकने पर बुलाया ‘गैंग’ अस्पताल में उपचाराधीन घायल कर्मचारी मोहनजीत सिंह ने बताया कि वह अनाज मंडी के पास ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान उसने देखा कि स्कूटी पर सवार दो युवक संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं और कथित तौर पर अवैध शराब बेचने की फिराक में हैं। जब मोहनजीत ने उन्हें रोककर पूछताछ और विरोध किया, तो युवकों ने तुरंत फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। महज कुछ ही मिनटों में 7-8 युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और मोहनजीत को घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। लोगों को आता देख फरार हुए हमलावर, पुलिस जांच में जुटी मोहनजीत के सिर और शरीर पर गंभीर वार किए गए। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग और राहगीर मौके की तरफ दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर थाना धनौला की पुलिस टीम ने मौके और अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं। थाना धनौला के एसएचओ (SHO) इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के सुराग के लिए मंडी और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। “बाहरी राज्यों से आ रही अवैध शराब, ठेकेदार असुरक्षित” उधर, स्थानीय शराब ठेकेदार सुरिंदर गर्ग एमजी ने आरोप लगाया कि पंजाब में बाहरी राज्यों से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है, जिससे लाइसेंसी ठेकेदारों को करोड़ों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। गर्ग ने कहा कि अवैध शराब बेचने वाले गिरोह अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि विरोध करने पर सीधे जानलेवा हमला कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार और आबकारी (Excise) विभाग से मांग की है कि इन तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर इन्हें जेल भेजा जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *