अमृतसर में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया: मरने से पहले बनाया VIDEO, बोली- फीस के लिए प्रिंसिपल ने टॉर्चर किया, अलग कमरे में ले गई – Amritsar News

अमृतसर में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया:  मरने से पहले बनाया VIDEO, बोली- फीस के लिए प्रिंसिपल ने टॉर्चर किया, अलग कमरे में ले गई – Amritsar News




अमृतसर में स्कूल फीस के दबाव से परेशान 12वीं की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान आज (31 मई) उसकी मौत हो गई। मरने से पहले छात्रा ने अस्पताल में एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने कहा कि उसमे बहुत मेंटल टॉर्चर किया गया। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अमजोत कौर के रूप में हुई है, जो 88 फीट रोड क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपनी मासी सरबजीत कौर के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पहले उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में बनाए गए वीडियो में अमजोत ने कहा कि 11 मई को स्कूल में फीस को लेकर उसे काफी मानसिक रूप से परेशान किया गया था। उसने बताया कि उसे अलग कमरे में ले जाकर भी बात की गई थी। परिजनों के अनुसार, अमजोत की स्कूल फीस के करीब 20 हजार रुपए बकाया थे। उनका आरोप है कि फीस जमा करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मासी बोली- प्रिंसिपल दबाव डाल रही थी मृतका की मासी सरबजीत कौर ने आरोप लगाया कि डीडीआईएस स्कूल की प्रिंसिपल शबनम शर्मा और क्लास टीचर आकांक्षा शर्मा फीस को लेकर बार-बार अमजोत पर दबाव डाल रही थीं। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते अमजोत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाना है। चौकी विजय नगर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *