EX गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए ऑनलाइन खरीदे 3 चाकू: पूछताछ में आरोपी ने बताया, डिंपल शहर छोड़ रही थी, इसलिए की हत्या – Mohali News




मोहाली में प्राइवेट लॉजिस्टिक्स फर्म में घुसकर अपनी गर्लफ्रेंड को मारने वाले आरोपी हरजिंदर ने हत्या में प्रयोग तीन चाकू ऑनलाइन मंगवाए थे। यह खुलासा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है। हालांकि आरोपी हरजिंदर सिंह मान को डर था कि डिंपल उससे सारे रिश्ते तोड़कर शहर छोड़ देगी। इसी खौफ और गुस्से में उसने दफ्तर के अंदर घुसकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी की चार्जशीट और सबूतों को जुटाने में जुट गई। पुलिस की कोशिश अधिक से अधिक गवाह बनाने और वीडियो रिकॉर्ड को मजबूत सबूत के रूप में पेश करने की है। ताकि केस अदाल में किसी भी तरह से कमजोर न पड़े। अब चार प्वाइंट में जानिए आरोपी ने पूछताछ में क्या बताया 1. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि डिंपल खत्री आरोपी हरजिंदर सिंह मान के बीच बातचीत नहीं कर रही थी। डिंपल ने उससे दूरी बना ली थी, जिससे आरोपी बुरी तरह घबरा गया था कि वह उसे हमेशा के लिए छोड़ देगी। 2. वारदात से कुछ समय पहले आरोपी ने डिंपल के भाई से भी संपर्क किया था। उसने भाई से पूछा था कि डिंपल अब उससे बातचीत क्यों नहीं कर रही है। 3. आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसने वारदात से पहले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 3 चाकू खरीदे थे। पुलिस अब इन चाकुओं की खरीद और उसके बाद की कड़ियों की जांच कर रही है। 4. आरोपी ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह शुरुआत में डिंपल से आमना-सामना करने और उसे दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए मनाने के इरादे से गया था। आरोपी चाकू लेकर दफ्तर में दाखिल हुआ, डिंपल के पास पहुंचा और बहस के बाद ताबड़तोड़ वार कर दिए। दफ्तर में मौजूद कर्मचारी अचानक हुए इस हमले के कारण बीच-बचाव नहीं कर सके और डिंपल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खुद को भी किया था घायल, डिजिटल सबूतों की जांच जारी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हरजिंदर सिंह ने खुद को भी घायल कर लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *