कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस का दबदबा बरकरार: 31 सीटों पर जमाया कब्जा, AAP को 11, BJP और शिअद 3-3, निर्दलीय- 2 – Kapurthala News




कपूरथला में निकाय चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराया। आज घोषित हुए परिणाम में कपूरथला नगर निगम के 50 वार्डों में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 सीटों पर जीत दर्ज कर निगम हाउस पर अपना कब्जा बरकरार रखा। आम आदमी पार्टी को 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को 3-3 सीटें मिलीं, जबकि 2 आजाद उम्मीदवार भी विजयी रहे है। जानकारी के अनुसार कपूरथला के विरसा विहार में स्थापित किये स्ट्रांग में मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। गिनती का कार्य चार राउंड में पूरा किया गया। जिसमें प्रत्येक राउंड में 14 वार्डों के बैलेट बॉक्स खोले गए और उम्मीदवारों व उनके एजेंटों की मौजूदगी में बैलट पेपर की गिनती की गई। चार चरणों चली मतगणना चार चरणों में चली मतगणना के बाद कांग्रेस ने सबसे अधिक 31 वार्ड जीतकर नगर निगम में अपना दबदबा कायम रखा। आम आदमी पार्टी 11 वार्डों में जीत दर्ज करने में सफल रही। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को केवल 3-3 सीटें मिलीं। इसके अलावा 2 आजाद उम्मीदवारों ने भी अच्छे मतों से जीत हासिल की। सुल्तानपुर लोधी में राणा गुट का रहा जलवा दूसरी तरफ सुल्तानपुर लोधी नगर कौंसिल के 13 वार्डो की मतगणना का कार्य कडे सुरक्षा पर्बंधो में सुल्तानपुर लोधी के BDPO कार्यालय में करवाया गया। यहां आजाद विधायक राणा इन्दर प्रताप के समर्थित 7 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर दबदबा कायम किया। जबकि आम आदमी पार्टी के 5 उम्मीदवार जीत हासिल करने में सफल रहे, और शिरोमणि अकाली दल को केवल 1 सीट मिली। जीत की फोटोज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *