लुधियाना में पढ़ाई के तनाव में छात्रा फंदे पर लटकी: अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, 9वीं कक्षा की थी स्टूडेंट; परिवार यूपी का रहने वाला – Ludhiana News

लुधियाना में पढ़ाई के तनाव में छात्रा फंदे पर लटकी:  अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, 9वीं कक्षा की थी स्टूडेंट; परिवार यूपी का रहने वाला – Ludhiana News




लुधियाना में पढ़ाई के तनाव के चलते एक 14 वर्षीय छात्रा ने आज शाम 4 बजे सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान सुहाना के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार सुहाना गुरु गोबिंद सिंह नगर गली नंबर 1 में अपने परिवार के साथ रहती थी। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले करीब 25 वर्षों से लुधियाना में मकान लेकर रह रहा है। पिता ने खिड़की के रास्ते अपने बेटे को कमरे के अंदर भेजा, जिसने दरवाजा खोला। जब परिवार अंदर पहुंचा तो सुहाना की सांस चल रही थी। उसे तुरंत फंदे से उतारकर CMC अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में सुहाना की दो बहनें और एक भाई है। वह बहनों में दूसरे नंबर पर थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ाई में थी कमजोर परिजनों के मुताबिक सुहाना मौर्य पढ़ाई में कमजोर थी और मानसिक रूप से भी कमजोर बताई जा रही थी। परिवार अक्सर उसे स्कूल जाने के लिए कहता था, लेकिन वह कई बार छुट्टियां कर लेती थी। स्कूल में टीचर भी उसे नियमित पढ़ाई करने और रोज स्कूल आने के लिए समझाते थे। बताया जा रहा है कि सुहाना पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में रहती थी। वह परिवार के लोगों से भी कम बातचीत करती थी और ज्यादातर समय चुपचाप रहती थी। बैग बनाने का काम करता है पिता घटना वाले दिन सुहाना का पिता घर के सामने ही बैग बनाने के काम पर गया हुआ था। जब वह वापस घर पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और सुहाना ने फंदा लगाया हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *