कपूरथला में बाइक सवार की संदिग्ध हालत में मौत: अत्यधिक गर्मी से हार्ट अटैक की आशंका, सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को दी सूचना – Kapurthala News
कपूरथला के कस्बा ढिलवां में दोपहर के समय जीटी रोड पर एक बाइक सवार व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक गर्मी के कारण हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान जसकीरत सिंह (40) पुत्र भूपिंदर सिंह, निवासी रसूलपुर, मेहतपुर नकोदर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को दी सूचना इस संबंध में एएसआई मूरता सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर में सूचना मिली थी कि ढिलवां से ब्यास जाते समय जीटी रोड पर एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में अत्यधिक गर्मी के कारण हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। मृतक की बहन हरप्रीत कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link

