पंजाब सीएम आज पहुंचेंगे मोहाली: फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ विभाग में भर्ती युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 68 हजार का आंकड़ा पार – Mohali News

पंजाब सीएम आज पहुंचेंगे मोहाली:  फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ विभाग में भर्ती युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 68 हजार का आंकड़ा पार – Mohali News




पंजाब सरकार का फोकस एक बार फिर मिशन रोजगार पर है। इसी कड़ी में सोमवार को मोहाली में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ प्रिजर्वेशन डिपार्टमेंट में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह समारोह आज 13 जुलाई को विकास भवन ऑडिटोरियम मोहाली में होगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 2022 से लगातार चल रही भर्ती प्रक्रिया मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से राज्य में लगातार सरकारी भर्तियां की जा रही हैं। सरकार के अनुसार अब तक 68 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का दावा है कि सभी भर्तियां मेरिट और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई हैं। उनका कहना है कि अब तक किसी भी भर्ती को लेकर कोर्ट में कोई मामला नहीं पहुंचा और भर्ती परीक्षाओं का एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। सरकार चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विभागों के रिक्त पद भर रही है। सरकारी नौकरी के लिए पंजाबी अनिवार्य पंजाब सरकार ने अधिकांश सीधी भर्तियों में मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी विषय पास होना अनिवार्य कर रखा है। जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं में पंजाबी विषय नहीं पढ़ा है, उन्हें सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पंजाबी भाषा की समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इस परीक्षा का आयोजन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) समय-समय पर करता है, ताकि ऐसे अभ्यर्थी भी सरकारी नौकरियों के लिए पात्र बन सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *