जालंधर मे पुरानी रंजिश के कारण हमला: दबंग ने महिला की एक्टिवा में मारी कार, घर पर हमला कर बच्चे को लगी चोट – Jalandhar News
जालंधर के थिंद एन्क्लेव में एक परिवार पर सरेआम जानलेवा हमला किया गया। पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद को लेकर एक दबंग व्यक्ति ने पहले एक महिला की एक्टिवा में अपनी कार से जोरदार टक्कर मारी और फिर उनके घर पर हमला बोल दिया। इस हिंसक वारदात में महिला के बच्चे समेत परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर एम्बुलेंस बुलानी पड़ी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस हमले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद पीड़ित महिला ने रोते हुए बताया कि यह विवाद आज का नहीं है, बल्कि पिछले दो महीनों से चल रहा है। करीब दो महीने पहले भी आरोपी ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होने आगे कहा की आरोपी इलाके में दबंगई करता है और उसके परिवार से पैसों की मांग कर रहा था। विवाद की एक वजह कपड़े धोने की मशीन के पानी की निकासी को लेकर भी थी, जो पीडित महिला के घर की तरफ से होती थी। इसी मामूली बात को आरोपी ने बड़ी रंजिश में बदल दिया। कार से मारी टक्कर, घर पर बोला धावा किरण ने बताया कि आज जब वह अपनी एक्टिवा पर जा रही थीं, तो आरोपी ने जानबूझकर अपनी तेज रफ्तार कार उनकी एक्टिवा में दे मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि वह दूर जा गिरीं। इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा, तो उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर जमकर तांडव मचाया और तोड़फोड़ की। इस हमले में सिमरन के बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद तुरंत एम्बुलेंस को मौके पर बुलाना पड़ा। तमाशा देखता रहा मोहल्ला, आरोपी पर गंभीर आरोप पीड़ित महिला ने आरोपी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इंसान सही प्रवृत्ति का नहीं है और महिलाओं पर गंदी नजर रखता है। जब यह पूरी वारदात हो रही थी, तो पूरी गली और मोहल्ले के लोग सिर्फ मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे थे, किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब मीडिया ने इस घटना की वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें भी पैसे का रौब दिखाया और कहा कि उसकी ‘जवानी गलत बनी है’ यानी वह किसी से नहीं डरता। पुलिसिया कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी इलाके के कुछ अन्य गलत काम करने वाले लोगों के साथ मिला हुआ है। वे सब एक गुट बनाकर रहते हैं, जिसके कारण शरीफ लोगों का वहां रहना मुश्किल हो गया है। फिलहाल, पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
Source link

