हरियाणा मॉडल से विदेश भेजे जाएंगे युवा: 5500 के आवेदनों की हो रही जांच; CM बोले-डंकी रूट नहीं, सरकार दिला रही नौकरी – Haryana News

हरियाणा मॉडल से विदेश भेजे जाएंगे युवा:  5500 के आवेदनों की हो रही जांच; CM बोले-डंकी रूट नहीं, सरकार दिला रही नौकरी – Haryana News




हरियाणा सरकार ने विदेशों में रोजगार दिलाने की अपनी पहल को पंजाब के सामने मॉडल के रूप में पेश किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के 5500 से अधिक युवाओं के आवेदन विदेश में रोजगार के लिए जांच प्रक्रिया में हैं और सरकार की व्यवस्था के तहत युवाओं को केवल हवाई टिकट का खर्च उठाना पड़ता है। चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में पंजाब के गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर से आए नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के कई युवा रोजगार की तलाश में अवैध डंकी रूट का सहारा लेने को मजबूर हैं, जबकि हरियाणा ने विदेश सहयोग विभाग के जरिए युवाओं को कानूनी और व्यवस्थित तरीके से विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। CM बोले- युवाओं को सुरक्षित रोजगार का रास्ता मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से युवाओं को विदेशों में नौकरी दिलाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। वर्तमान में 5500 से ज्यादा आवेदन जांच के विभिन्न चरणों में हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को अवैध एजेंटों और जोखिम भरे रास्तों से बचाकर सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराना है। पंजाब में BJP सरकार बनी तो हरियाणा जैसा मॉडल नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो रोजगार, महिला कल्याण, किसानों को MSP और उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे क्षेत्रों में हरियाणा की तर्ज पर योजनाएं लागू की जाएंगी। महिलाओं और बुजुर्गों की योजनाओं का भी किया जिक्र मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जा रहे हैं। वहीं वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत बुजुर्गों को 3200 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *