पठानकोट से हजारों पेंशनर्स कल पहुंचेंगे चंडीगढ़: सरकार के खिलाफ कर्मचारी संगठनों का मोर्चा; महारैली की तैयारियां पूरी – Pathankot News
एसोसिएशन पंजाब स्टेट पावर एंड ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड शहरी, ग्रामीण डिवीजन और लोकल इंजीनियर डिवीजन मलिकपुर से जुड़े पेंशनर्स की बैठक पावर-कॉम कांप्लेक्स पठानकोट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साथी सुरजीत सिंह बरोई और हंसराज सिंह ने संयुक्त रूप से की, जिसमें मजदूर व पेंशनर्स नेता कामरेड बिक्रमजीत विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान पेंशनर्स की लंबित मांगों और पंजाब सरकार के मजदूर विरोधी व्यवहार पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और पावर-कॉम मैनेजमेंट द्वारा पिछली बैठकों में मानी गई मांगों का आज तक कोई समाधान नहीं किया गया है, जिससे पूरे मजदूर वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई पेंशनर्स नेताओं ने अपनी एकता बनाए रखने और हक की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि पंजाब का आर्थिक विकास पूरी तरह रुक चुका है और राज्य की जीडीपी में गिरावट आई है। स्थिति यह है कि पंजाब सरकार केवल कर्ज लेकर अपना कामकाज चला रही है। 7 अगस्त की चंडीगढ़ महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे पेंशनर्स अपनी मांगों के हल के लिए ‘पंजाब कर्मचारी पेंशनर्स जॉइंट फ्रंट’ और ‘जॉइंट कर्मचारी फोरम’ के बैनर तले 7 अगस्त को चंडीगढ़ में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में पठानकोट से हजारों की संख्या में पेंशनर्स के इस रैली में शामिल होने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
Source link

