लेह में पंजाब का जवान शहीद: ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ी तबीयत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी; पैतृक गांव में अंतिम संस्कार – Ropar (Rupnagar) News
पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह लद्दाख के लेह में शहीद हो गए। वह अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात थे, जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पैतृक गांव बिंद रख सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है। इसी साल 25 जनवरी को हुआ था विवाह जानकारी के अनुसार, नायक सरबजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह गांव बिंद रख के रहने वाले थे। वह लेह के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान सोमवार सुबह ऑक्सीजन का स्तर कम होने से उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। नायक सरबजीत का विवाह इसी साल 25 जनवरी को हुआ था। आज पैतृक गांव बिंद रख पहुंचेगा पार्थिव शरीर शहीद के ताया सुखविंदर सिंह बिंद रख ने बताया कि नायक सरबजीत सिंह का पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव बिंद रख पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। क्षेत्र की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने उनकी शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
Source link

