मां बगलामुखी हवन .परिवार की खुशहाली मांगी: परमा एकादशी : प्राचीन शिव मंदिर में मां का सिद्ध मंत्र उच्चारण किया – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी महायज्ञ किया गया। इसमें मुख्य पुरोहित पं. चक्र प्रसाद जोशी ने पहले सभी देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के पश्चात नवग्रह पूजन करवाया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी जी का महायज्ञ किया गया। मां बगलामुखी जी के सिद्ध महामंत्र का उच्चारण कर महायज्ञ में आहुतियां डाली गई। उन्होंने हवन के माध्यम से भक्तों को कहा कि तीन वर्ष में एक बार आने वाली परमा एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग का महासंयोग भी बना। मां बगलामुखी जी की मंगल आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, गोविंद खोसला, मनीष रेहान, अश्विनी यादव, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, राजेश शर्मा, कुनाल शर्मा, साहिल शर्मा, विनय नैय्यर, नरिंदर जैन, हरीश वर्मा, संजीव शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
Source link

