टारौबा टेस्ट का तीसरा दिन: पाकिस्तान 282 पर सिमटा, वेस्टइंडीज ने 155 रन की बढ़त बनाई; दूसरी पारी में 126/7
टारौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 126 रन बना लिए। पहली पारी में मिली 29 रन की बढ़त के आधार पर उसकी कुल बढ़त 155 रन हो गई है। स्टंप्स के समय शमार जोसेफ 22 और केमार रोच 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। तीसरे दिन दोनों टीमों की पहली और दूसरी पारी मिलाकर कुल 14 विकेट गिरे। इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर सिमट गई। कप्तान शान मसूद ने 109 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन जास्टिन ग्रीव्स ने 27 रन देकर 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को बड़ी बढ़त बनाने से रोक दिया। ग्रीव्स ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी समेटी तीसरे दिन पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 209 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। शान मसूद और सलमान अली आगा ने टीम को संभाला, लेकिन सलमान के आउट होने के बाद निचला क्रम ज्यादा देर टिक नहीं सका। ग्रीव्स ने लगातार दबाव बनाए रखा और 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर समेट दी। इससे वेस्टइंडीज को पहली पारी के आधार पर 29 रन की बढ़त मिली। अब्बास ने नई गेंद से दिए शुरुआती झटके दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। मोहम्मद अब्बास ने ब्रैंडन किंग और कावेम हॉज को आउट किया, जबकि मोहम्मद अली ने आमिर जंगू का विकेट लिया। चायकाल तक वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 30 रन था। इसके बाद तेजनारायण चंदरपॉल (35) और जास्टिन ग्रीव्स ने 37 रन की साझेदारी कर पारी संभाली। हालांकि, आखिरी सत्र में आमिर जमाल, मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मेजबान टीम को फिर दबाव में ला दिया। शमार जोसेफ ने तेजी से रन जोड़े निचले क्रम में शमार जोसेफ ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने आमिर जमाल के एक ओवर में 3 छक्के लगाए और केमार रोच के साथ आठवें विकेट के लिए नाबाद 32 रन की साझेदारी की। इसी साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने अपनी कुल बढ़त 155 रन तक पहुंचा दी। चौथे दिन 200 रन की बढ़त पर नजर अब चौथे दिन वेस्टइंडीज की कोशिश बढ़त को 200 रन के पार ले जाने की होगी। वहीं पाकिस्तान पहले सत्र में बाकी 3 विकेट जल्दी समेटकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा।
Source link

