पठानकोट पुलिस में बड़ा फेरबदल:: चुनाव परिणाम के ठीक बाद 8 थानों के SHO, 4 विंग/सैल इंचार्ज बदले – Pathankot News

पठानकोट पुलिस में बड़ा फेरबदल::  चुनाव परिणाम के ठीक बाद 8 थानों के SHO, 4 विंग/सैल इंचार्ज बदले – Pathankot News




पठानकोट में निकाय चुनाव परिणाम के ठीक बाद पठानकोट पुलिस में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी पठानकोट द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार जिले के 8 मुख्य थानों के एसएचओ और 4 विंग/सैल इंचार्जों का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। विभाग की ओर से इस फेरबदल का मुख्य कारण प्रशासनिक जरूरतें बताया गया है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, कुल 12 अधिकारियों को स्थानांतरित कर तत्काल अपने नए तैनाती स्थलों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
साइबर क्राइम और विमेन सेल: इंस्पेक्टर दविंदर काश्नी को थाना तारागढ़ से हटाकर साइबर क्राइम थाने का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर रुपिंदरजीत कौर को अब वूमेन सेल पठानकोट का प्रभारी बनाया गया है।
शहरी थानों के प्रभारी भी बदले: जारी आदेशों के मुताबिक शहर के दोनों थानों के प्रभारी बदले गए हैं। इसमें डिवीजन नंबर 2 थाने की कमान अब इंस्पेक्टर अमित सिंह संभालेंगे। वहीं इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर को धार कलां से हटाकर थाना डिवीजन नंबर 1 पठानकोट का एसएचओ नियुक्त किया गया है।
मेडिकल और रिटायरमेंट के आधार पर बदलाव: थाना डिवीजन नंबर 1 की पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को स्वास्थ्य कारणों के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं 31 मई को एसआई नरेश कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद एसआई कार्तिक शर्मा को पुलिस चौकी दुनेरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इन थानों के बदले प्रभारी एसएसपी पठानकोट द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारी बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *