लुधियाना में AAP नेता की फायरिंग का नया वीडियो आया: खुलेआम गोलियां चलाता दिखा बोनी; मोहल्ले वालों का आरोप- सबूत होने पर भी पुलिस के हाथ बंधे – Ludhiana News

लुधियाना में AAP नेता की फायरिंग का नया वीडियो आया:  खुलेआम गोलियां चलाता दिखा बोनी; मोहल्ले वालों का आरोप- सबूत होने पर भी पुलिस के हाथ बंधे – Ludhiana News




लुधियाना मॉडल टाउन इलाके के डॉ. अंबेडकर नगर में बीती रात हुए बवाल मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पार्किंग विवाद में हुई फायरिंग की घटना का एक नया लाइव वीडियो सामने आया है, जिसने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और पुलिस के शुरुआती बयानों की पोल खोल दी है। मोहल्ले वालों द्वारा पुलिस को सौंपे गए इस नए वीडियो में AAP नेता बीके बोनी साफ तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस नए सुबूत के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है। मोहल्ले वासियों का सीधा आरोप है कि पुख्ता सुबूत होने के बावजूद पुलिस सत्ता के दबाव में AAP नेता के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। वीडियो में कैद हुई सच्चाई:पहले वायरल हुए CCTV फुटेज में गोली चलाने वाले का चेहरा साफ नहीं था, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए इस नए वीडियो में बीके बोनी स्पष्ट रूप से अपनी बंदूक से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। दहशत में मोहल्ला: स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें बीके बोनी से डर लगता है। आरोप है कि वह आए दिन पूरे मोहल्ले को तंग करता है और अब खुलेआम गोलियां चलने से लोग अपनी सुरक्षा को लेकर खौफ में हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: नया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। इससे पहले थाना मॉडल टाउन के SHO ने कहा था कि गोली चलने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित लखबीर सिंह के मुताबिक, विवाद उनके 12-टायरी ट्रक को पार्क करने को लेकर शुरू हुआ था। सुबह बोनी की पत्नी से बहस हुई थी, जिसके बाद ट्रक हटा लिया गया था। लखबीर का आरोप है कि रात को रंजिश के चलते बोनी के पिता रवि ने गाली-गलौज और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद बीके बोनी ने करीब 5 राउंड फायर किए। गनीमत रही कि एक गोली वहां मौजूद एक बच्चे को छूकर निकल गई और कोई जनहानि नहीं हुई। AAP नेता की सफाई अब सवालों के घेरे में घटना के तुरंत बाद नशा मुक्ति मोर्चा के जिला कोऑर्डिनेटर बीके बोनी ने फायरिंग के आरोपों को सिरे से खारिज किया था। बोनी ने दावा किया था कि उसके पास लाइसेंसी हथियार जरूर है, लेकिन गोली उसने नहीं चलाई है। इसके उलट उसने पीड़ित पक्ष पर इलाके में नशा बेचने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह नशे का कारोबार नहीं चलने देगा, इसलिए उस पर रंजिश निकाली जा रही है। लेकिन नए वीडियो ने बोनी की इस सफाई को पूरी तरह से झूठा साबित कर दिया है। अब कार्रवाई का इंतजार स्थानीय लोगों ने साफ कर दिया है कि सारे सुबूत पुलिस के पास मौजूद हैं। अगर पुलिस ने जल्द ही इस नए वीडियो के आधार पर AAP नेता बीके बोनी की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो वे आगे कड़े कदम उठाएंगे। अब देखना यह होगा कि खुलेआम फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन क्या एक्शन लेता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *