अबोहर बस स्टैंड पर मिला वृद्ध का शव: यूपी का रहने वाला था, 40 साल यहां अकेला रहता था, रिक्शा चलाकर करता था पालन पोषण – Abohar News

अबोहर बस स्टैंड पर मिला वृद्ध का शव:  यूपी का रहने वाला था, 40 साल यहां अकेला रहता था, रिक्शा चलाकर करता था पालन पोषण – Abohar News




फाजिल्का के अबोहर बस स्टैंड पर शनिवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान लगभग 80 वर्षीय मोती लाल के रूप में हुई है, जो पिछले 35-40 वर्षों से लावारिस हालत में रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहा था। सूचना मिलने पर सिटी वन अबोहर पुलिस मौके पर पहुंची। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। । कुछ दिन से बीमार था, लोगों ने अस्पताल में इलाज कराया आसपास के लोगों ने बताया कि मोती लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह रिक्शा चलाकर गुजारा करता था और अक्सर स्टैंड पर ही सो जाता था। स्टैंड पर मौजूद लोग उसे खाना-पानी देते थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार था और रिक्शा स्टैंड वालों ने अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवाया था। आज सुबह अचानक उसकी मौत हो गई। कोई कभी मिलने नहीं आया लोगों का कहना था कि उसका यहां कोई परिजन नहीं था और न ही कभी कोई उससे मिलने आया। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें फायर ब्रिगेड के सामने रिक्शा स्टैंड पर शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने अपने सहयोगियों रवि और सोनू के साथ मौके पर पहुंचकर सिटी वन पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिसकर्मी प्राणनाथ घटनास्थल पर पहुंचे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *