बेरोजगार लाइनमैनों के मुद्दे पर आज हाईकोर्ट जाएगी कांग्रेस: वड़िंग ने यूनियन से की मुलाकात; कहा-बेरोजगारों से धक्केशाही कर रही सरकार – Patiala News

बेरोजगार लाइनमैनों के मुद्दे पर आज हाईकोर्ट जाएगी कांग्रेस:  वड़िंग ने यूनियन से की मुलाकात; कहा-बेरोजगारों से धक्केशाही कर रही सरकार – Patiala News




पटियाला में 2600 बेरोजगार अप्रेंटिसशिप लाइनमैनों का संघर्ष जारी है। इनमें से कुछ युवक गांव भेड़पुरा के पास बिजली के हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ गए हैं। देर रात पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महिंदरा ने पार्टी नेताओं के साथ मौके पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। कांग्रेस ने आज हाईकोर्ट जाने का ऐलान किया है। मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लाइनमैन जानकारी के अनुसार लाइनमैन पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। टावर पर चढ़े युवाओं की स्थिति को देखते हुए राजा वड़िंग ने उनसे अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाई-वोल्टेज तारों वाले टावर पर बैठना बेहद खतरनाक है। बेरोजगार लाइनमैनों की मांगें जायज: वड़िंग राजा वड़िंग ने कहा कि बेरोजगार लाइनमैनों की मांगें जायज हैं और पंजाब सरकार को उन्हें तुरंत स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि पंजाब कांग्रेस इन बेरोजगार लाइनमैनों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। वड़िंग ने कहा कि आप सरकार ने बेरोजगारों के साथ धक्केशाही की है। प्रशासन बेरोजगार युवाओं पर संघर्ष खत्म करने का दबाव बना रहा कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय, प्रशासन बेरोजगार युवाओं पर संघर्ष खत्म करने का दबाव बना रहा है।बेरोजगार लाइनमैनों को न्याय दिलाने के लिए पंजाब कांग्रेस आज हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पार्टी कथित दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *