लुधियाना में नाबालिग से रेप: दोस्ती का झासा देकर किया यौन शोषण, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी – Ludhiana News
लुधियाना में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने दोस्ती का झांसा देकर नाबालिग का लंबे समय तक यौन शोषण किया और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी करीब 16 वर्ष 6 माह की बेटी ने उन्हें बताया कि उसकी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र जनवरी 2026 में उससे दोस्ती कर बैठा। इसके बाद आरोपी उनके घर आने लगा और नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। फोन से खीचीं आपत्तिजनक तस्वीरें
आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। बाद में उन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। शिकायत के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी जबरन घर में घुस आया। उसने फिर से तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Source link

