मोहाली में दोस्त की चाकू मारकर हत्या: कुछ देर तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा युवक, आरोपी रोते हुए बोला- गलती हो गई – Kharar News
मोहाली में रविवार दोपहर करीब 1 बजे युवक ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बडाली बस स्टैंड के पास हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि गलती से चाकू लग गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो बडाली गांव का निवासी था और जीएस ग्रोसरी स्टोर नामक किराने की दुकान पर काम करता था। सन्नी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है और पिछले लगभग 18-19 साल से इस क्षेत्र में रह रहा है। सन्नी के पिता शीशपाल को दोपहर में बेटे पर चाकू से हमला होने की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पिता के अनुसार दोपहर 12 तक सन्नी काम पर दुक्का पर मौजूद था। जब दो युवकों से बुलाकर अपने साथ ले गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सन्नी गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा दर्द से कराह रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल खरड़ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाला युवक मौके से भाग नहीं पाया। उपस्थित लोगों ने उसे वहीं दबोच लिया। बताया जाता है कि आरोपी ने घटनास्थल पर ही चाकू फेंक दिया और जोर-जोर से रोते हुए कहा कि उससे गलती से चाकू लग गया है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों युवक एक साथ काम करते थे सूचना मिलने पर सदर थाना खरड़ से एएसआई चमकौर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक मृतक का दोस्त था और दोनों पहले एक साथ काम करते थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद और बहस के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Source link

