फतेहगढ़ साहिब में दो सड़क हादसे: कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर, टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने मारी फेट, दो मरे – Khanna News
फतेहगढ़ साहिब जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में टक्कर मारने वाले वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पहला हादसा गांव मलको माजरा के पास हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटर साइकिल सवार की मौके पर मौत जानकारी के अनुसार, केवल सिंह अपने साथी प्रदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। मलको माजरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे केवल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद उसी कार ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार मुख्तियार सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मुख्तियार सिंह को बेहतर इलाज के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ भेजा गया है। कार चालक मौके से फरार हो गया। ट्राले का टायर फटा,बदलते सम. अज्ञात वाहन मारी टक्कर दूसरा हादसा सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पतारसी खुर्द के पास हुआ। यहां एक ट्राला चालक की मौत हो गई और उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्राला राजपुरा से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहा था। गांव पतारसी खुर्द के पास ट्राले का टायर फट गया। चालक निशान सिंह और क्लीनर पूना हाईवे किनारे ट्राला खड़ा कर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव गोबिंदवाल, जिला तरनतारन निवासी ट्राला चालक निशान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर पूना गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Source link

