मोहाली के अर्शदीप कीर्ति चक्र से सम्मानित: राष्ट्रपति ने दिया सम्मानित, मणिपुर में उग्रवादियों से किया मुकाबला – Mohali News

मोहाली के अर्शदीप कीर्ति चक्र से सम्मानित:  राष्ट्रपति ने दिया सम्मानित, मणिपुर में उग्रवादियों से किया मुकाबला – Mohali News




पंजाब के मोहाली (सेक्टर-79) के रहने वाले भारतीय सेना के अफसर मेजर अर्शदीप सिंह गिल को देश के दूसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘डिफेंस इन्वेस्टीचर सेरेमनी’ के दौरान उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा। मेजर अर्शदीप सिंह ने मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ चले बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में अदम्य साहस का परिचय दिया था। ऑपरेशन की बड़ी बातें मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ यह काउंटर-इंसरजेंसी ऑपरेशन करीब 84 घंटे (साढ़े तीन दिन) तक चला था। खतरनाक और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मेजर अर्शदीप ने अपनी टीम को आगे रहकर लीड किया और मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मेजर गिल ‘द आर्मर्ड कॉर्प्स’ के अधिकारी हैं और फिलहाल ‘1 असम राइफल्स’ के साथ तैनात हैं। पूरे पंजाब में गर्व का माहौल, युवाओं के लिए बने रोल मॉडल सेना के सूत्रों के मुताबिक, मेजर गिल ने बेहद खतरनाक हालातों में भी अद्वितीय पेशेवर कौशल और वीरता दिखाई। उनकी इस बहादुरी से न सिर्फ मोहाली बल्कि पूरे पंजाब और देश का नाम रोशन हुआ है। सम्मान की खबर मिलते ही मेजर अर्शदीप के मोहाली स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रक्षा विशेषज्ञों और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने इसे देश के युवाओं के लिए एक प्रेरक मिसाल बताया है। क्या है कीर्ति चक्र? यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। यह सम्मान सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों के अलावा आम नागरिकों को भी असाधारण वीरता या आत्म बलिदान के लिए दिया जाता है। वरीयता में यह ‘अशोक चक्र’ के बाद आता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *