खन्ना ने संभाला दुर्ग्याणा कमेटी के नए वित्त सचिव का पदभार – Amritsar News

खन्ना ने संभाला दुर्ग्याणा कमेटी के नए वित्त सचिव का पदभार – Amritsar News




अमृतसर | सोमवार को दुर्ग्याणा कमेटी के नए वित्त सचिव विजय खन्ना ने अपना पदभार संभाल लिया। सबसे पहले नए वित्त सचिव खन्ना श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रभु का शुकराना अदा करने पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी ने वित्त सचिव विजय खन्ना को फूलों के सेहरे, प्रसाद और सिरोपा डालकर प्रभु चरणों का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर वित्तसचिव खन्ना ने कहा कि प्रभु और कमेटी ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण रूप से निभाएंगे। इस मौके पर कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना, सचिव धर्म पाल, चेयरमैन विवेक खन्ना समेत ऑफिस स्टाफ मौजूद रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *