फाजिल्का में नशे के साथ मार्बल मिस्त्री गिरफ्तार: 200 ग्राम हेरोइन बरामद, मानसा का रहने वाला है आरोपी, दो दिन के रिमांड पर लिया – Fazilka News
फाजिल्का जिले की थाना वैरोका पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी जिला मानसा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से उसकी सप्लाई चेन के बारे में जानकारी की जाएगी। पुलिस देख भागने की कोशिश की थाना वैरोका के एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। जब वह जलालाबाद हल्के के गांवों से होते हुए चंदभान ड्रेन तारेवाला के पास पहुंचे तो सामने से बाइक पर आ रहा युवक पुलिस पार्टी को देख भागने लगा तो उसे तुरंत पुलिस टीम ने काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान में मिला नशा जब उसकी तलाशी ली गई तो युवक के बाइक से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिन्दर पुत्र पंजाब सिंह निवासी गांव लोहगढ़ थाना सरदूलगढ़ जिला मानसा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मार्बल मिस्त्री यानी मार्बल लगाने का काम करता है।
Source link

