पंजाब के 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी: पठानकोट में बारिश हुई, भाखड़ा डैम से 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया – Mohali News

पंजाब के 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी:  पठानकोट में बारिश हुई, भाखड़ा डैम से 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया – Mohali News




पंजाब के 16 जिलों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच पठानकोट में बारिश हुई। जालंधर समेत कई जगह बादल छाए हैं। राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों में भीषण गर्मी के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिससे भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। इसके चलते डैम का जलस्तर 1573.56 फीट तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा आज सुबह 6 बजे दर्ज किया गया। इसके बाद भाखड़ा डैम से 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस मौसम में बिजली और पानी की मांग में भारी उछाल आया है। पंजाब में धान का सीजन शुरू होने के कारण किसानों को नहरों के जरिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए BBMB प्रशासन ने भाखड़ा डैम के सभी टरबाइन चला दिए हैं। इससे बिजली उत्पादन में वृद्धि हुई है और राज्यों की सिंचाई व पेयजल की जरूरतें पूरी हो रही हैं। बारिश और उमस के 2 बड़े असर 18 जून से बदला रह सकता है मौसम मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पंजाब से बिहार तक बनी मौसमी ट्रफ और 18 जून से सक्रिय होने वाले नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने, गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें। 4 दिन में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, पंजाब में 15 से 18 जून के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 जून को कई इलाकों में बारिश के आसार हैं, जबकि 20 और 21 जून को भी कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *