वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने और रोजगार सृजन पर चर्चा – Jalandhar News

वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने और रोजगार सृजन पर चर्चा – Jalandhar News



जालंधर | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ने 19 जून 2026 को इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से शुरू हुआ और इसे देशभर में चल रहे एक साथ होने वाले आयोजन के क्रम में रखा गया। आयोजन में योजना के अंतर्गत लाभ व प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। इसी अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री का लाभार्थियों से लाइव वर्चुअल संवाद भी हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों के लाभार्थी ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पहलों के प्रभाव, नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने और रोजगार सृजन से जुड़े उद्देश्यों पर चर्चा हुई, जिसे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जोड़ा गया। आयोजन से पहले ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय, जालंधर के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त बाल किशन वर्मा ने आमंत्रित हित धारकों और लाभार्थियों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *