पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन होगी ब्रॉडगेज: उत्तर रेलवे ने शुरू किया ट्रैफिक स्टडी सर्वे, उद्योगों व टोल प्लाजा से जुटेगा डेटा – Dharamshala News

पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन होगी ब्रॉडगेज:  उत्तर रेलवे ने शुरू किया ट्रैफिक स्टडी सर्वे, उद्योगों व टोल प्लाजा से जुटेगा डेटा – Dharamshala News


हिमाचल प्रदेश और पंजाब को आपस में जोड़ने वाली ऐतिहासिक पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन की कायाकल्प करने का काम तेज हो गया है। उत्तर रेलवे ने इस लगभग 200 किलोमीटर लंबे पहाड़ी रेल ट्रैक को नैरो गेज (छोटी लाइन) से ब्रॉड गेज (बड़ी लाइन) में बदलने के लिए विस

.

रेल मंत्रालय से फाइनल लोकेशन सर्वे को हरी झंडी मिलने के बाद, चंडीगढ़ स्थित उप-मुख्य अभियंता निर्माण-द्वितीय कार्यालय इस मेगा प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। परियोजना की आर्थिक और वित्तीय आकलन के लिए ट्रैफिक स्टडी सर्वे शुरू किया जा रहा है। परियोजना क्षेत्र के भीतर आने वाले सभी परिवहन और व्यावसायिक केंद्रों से पिछले 1 से 5 साल तक के आंकड़े जुटाए जाएंगे।

भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा सर्वे

क्षेत्र में भविष्य की यात्री संख्या और माल ढुलाई क्षमता को देखते हुए भविष्य को देखते हुए इसका आकलन किया जा रहा है। ताकि बड़ी लाइन बनने के बाद क्षेत्र के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को अधिकतम गति मिल सके। उत्तर रेलवे ने इस बेहद तकनीकी और विस्तृत सर्वे की कमान मेसर्स एल. एन. मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी है।

रेलवे के आधिकारिक आदेश के अनुसार, ऋतिक राज, अमित कुमार, श्रीकांत सिंह रावत और आशुतोष कुमार की एक विशेष टीम को फील्ड में तैनात किया गया है। रेलवे ने स्थानीय प्रशासन, निकायों और उद्योगपतियों से प्रामाणिक डेटा साझा करने की अपील की है।

इन 7 बड़े औद्योगिक केंद्रों पर टिकी नजरें

इस रेल कॉरिडोर के ब्रॉड गेज होने से सबसे बड़ा फायदा स्थानीय उद्योगों को मिलने की उम्मीद है। रेलवे की सर्वे टीम क्षेत्र के बड़े गोदामों और इंडस्ट्रियल पार्कों का दौरा कर उनके वर्तमान व भविष्य के उत्पादन और माल ढुलाई के तरीकों की जानकारी लेगी। इसके लिए विशेष रूप से 7 बड़े केंद्रों को चिन्हित किया गया है।

क्र.सं. औद्योगिक केंद्र/पार्क का नाम स्थान
1 मारुति सुजुकी एरिना (कॉम्पिटेंट ऑटोमोबाइल्स) दोहाग (जोगिंदर नगर)
2 सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन नगरोटा
3 सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन पठानकोट
4 संभ्रा नग्ना इंडस्ट्रियल पार्क कांगड़ा
5 रागा का बाग इंडस्ट्रियल पार्क कांगड़ा
6 समियाना नरगाला इंडस्ट्रियल पार्क जवाली
7 आईपीएफ इंडस्ट्रियल पार्क पठानकोट

इन 6 मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित रहेगा सर्वे

  • टोल प्लाजा: सड़कों से गुजरने वाले वाहनों के प्रकार, उनकी कुल संख्या और उनके आने-जाने के रूट (ओरिजिन-डेस्टिनेशन) का पूरा पैटर्न समझा जाएगा।
  • बस डिपो और बस स्टैंड: रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या, बसों के रूट और रोडवेज की टिकट बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।
  • पेट्रोल पंप: क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की कुल खपत का डेटा लिया जाएगा, जिससे सड़क परिवहन की सक्रियता का आकलन हो सके।
  • रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट: मौजूदा स्टेशनों से 3 से 5 साल की यात्री कमाई, टिकट बिक्री और माल का कमोडिटी-वाइज डेटा लिया जाएगा। साथ ही हवाई यातायात के आंकड़ों को भी शामिल किया जाएगा।

भविष्य के लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित होगी परियोजना

उत्तर रेलवे का मानना है कि इस सर्वे से प्राप्त होने वाले आंकड़े भविष्य की जरूरतों के मुताबिक मजबूत रेल बुनियादी ढांचा तैयार करने में गेम-चेंजर साबित होंगे। रेलवे ने इस संबंध में मारंडा (पालमपुर) के सहायक मंडल अभियंता और संबंधित कंसलटेंट को तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके पूरे होने से पंजाब और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में विकास के एक नए युग की शुरुआत होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *