जान जोखिम में डाल ड्रेन पार कर रहे किसान: फाजिल्का में ब्रिज चौड़ा करने की मांग, बोले- 7 किमी घूमकर पहुंचती है कंबाइन – Fazilka News

जान जोखिम में डाल ड्रेन पार कर रहे किसान:  फाजिल्का में ब्रिज चौड़ा करने की मांग, बोले- 7 किमी घूमकर पहुंचती है कंबाइन – Fazilka News




फाजिल्का जिले में सरहदी इलाके से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ड्रेन के ऊपर बने ब्रिज से एक किसान ब्रिज की रेलिंग पर ट्रैक्टर ट्राली का टायर चढ़ा पुल का रास्ता तय कर रहा है। हालांकि देखने में लगता है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है, लेकिन स्थानीय किसानों का तर्क है कि ड्रेन के पुल की चौड़ाई कम होने से ये दिक्कत पेश आ रही है। अन्यथा उन्हें कई किलोमीटर ऊपर से घूमकर सफर तय कर अपने खेत पहुंचना पड़ता है। उन्होंने पुल को चौड़ा करने की मांग की है। 7 किमी घूमकर ले जानी पड़ती है कंबाइन जानकारी देते हुए किसान संदीप कंबोज, गुरदास सिंह, दलीप सिंह, छिंदर सिंह, पाला सिंह सहित अन्य ने बताया कि मुहार खीवा भवानी गांव से फॉरवर्ड चौकी को जाते रास्ते पर डिच ड्रेन आती है। जिस पर ये पुल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पुल की चौड़ाई बहुत कम है, इसलिए अगर किसानों ने अपने खेत कंबाइन लेकर जानी है, तो उन्हें दूसरे गांवों से घूम कर 6 से 7 किलोमीटर तक का सफर तय कर खेत पहुंचना पड़ता है। सरकार से पुल को चौड़ा करने की मांग किसान रिस्क लेते हुए ट्रैक्टर ट्राली को इसी ढंग से पुल से गुजारने के लिए मजबूर है। रेलिंग के ऊपर एक टायर ट्रैक्टर और ट्राली का चढ़ा लिया जाता है। जिसके बाद धीरे धीरे पुल का रास्ता पार हो जाता है, जबकि मामले को लेकर स्थानीय विधायक और प्रशासन के आगे कई बार गुहार लगाई जा चुकी है कि ड्रेन पर बने पुल को चौड़ा किया जाए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से पुल को चौड़ा करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *