भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने LPU में किया योग: रात में जालंधर पहुंचे, श्रीराम चौक से निकाला रोड शो; लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत – Jalandhar News
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार रात 10 बजे के करीब जालंधर पहुंचे। यहां श्रीराम चौक (कंपनी बाग) से रोड शो निकाला। इसमें भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। फूलों की बारिश से नितिन नबीन का स्वागत किय गया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुबह 6 बजे लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। जालंधर में निकाले गए रोड शो के दौरान दोआबा की भाजपा लीडरशिप शामिल रही। रोड शो के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थानीय नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मंथन किया। सुबह LPU में योग के बाद नितिन नबीन लुधियाना के लिए रवाना होंगे और वहां भी रोड शो और रैली में हिस्सा लेंगे। अपने तय कार्यक्रम के तहत जालंधर दौरे पर पहुंचे नितिन नबीन का जालंधर के सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से और शानदार स्वागत किया गया। देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में शहर के ऐतिहासिक प्रभु श्री राम चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक एक विशाल और ऐतिहासिक रोड शो निकाला गया।
रोड शो के PHOTOS रोड शो में भाजपा की पूरी स्टेट लीडरशिप रही शामिल
इस रोड शो में भाजपा की पूरी राज्य लीडरशिप, सीनियर नेता, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में आम लोगों ने शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Source link

