फगवाड़ा में 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म: धार्मिक स्थल के ग्रंथी का बेटे पर आरोप, पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार – Kapurthala News

फगवाड़ा में 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म:  धार्मिक स्थल के ग्रंथी का बेटे पर आरोप, पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार – Kapurthala News


कपूरथला जिले के फगवाड़ा में एक बेहद शर्मनाक और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के ओंकार नगर इलाके में स्थित एक धार्मिक स्थल (गुरुद्वारा साहिब) के ग्रंथी के बेटे पर चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।

.

पीड़ित परिवार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फगवाड़ा सिटी पुलिस ने आरोपी युवक को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

चॉकलेट का लालच देकर की घिनौनी हरकत

मिली जानकारी के अनुसार, ओंकार नगर की रहने वाली चार वर्षीय बच्ची नियमित रूप से मोहल्ले के श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाती थी। परिजनों का आरोप है कि गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के बेटे ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

मासूम ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए चॉकलेट दी थी और धमकी दी थी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज,

मामले की गंभीरता को देखते हुए फगवाड़ा सिटी थाना की एसएचओ (SHO) अमनप्रीत कौर ने पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी प्रभजोत सिंह (पुत्र हरजीत सिंह) के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इलाके में भारी रोष, सख्त सजा की मांग

इस घिनौनी वारदात के बाद पीड़ित परिवार समेत पूरे इलाके के लोगों में भारी गुस्सा और आक्रोश है। स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि मामले की फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर दोषी को ऐसी सख्त सजा दिलाई जाए, जो समाज में एक मिसाल बने।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *