डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन कोर्स के लिए 18 जून तक करें आवेदन – Jalandhar News

डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन कोर्स के लिए 18 जून तक करें आवेदन – Jalandhar News



जालंधर | पंजाब के स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन कोर्स के सत्र 2026-28 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। विभाग द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 तय की गई थी । हालांकि, सीटों की तुलना में आवेदनों की संख्या कम होने के कारण और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस समय सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक, अब इच्छुक छात्र 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और अपनी नॉन-रिफंडेबल फीस जमा कर सकते हैं । आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, लड़कों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 22 जून 2026 को और लड़कियों के लिए 23 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा । इसके बाद 26 जून को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। एडमिशन के अगले चरणों की बात करें तो पहले दौर की काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट 29 जून 2026 को होगा। कॉलेज अलॉट होने के बाद छात्रों को 2 जुलाई तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। विभाग ने साफ किया है कि इस कोर्स का नया सत्र 4 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगा । एडमिशन से जुड़ी बाकी सभी नियम और शर्तें 24 मई 2026 को जारी किए गए मूल विज्ञापन के अनुसार ही रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *