फिरोजपुर के रेस्टोरेंट में लगी आग: आसमान में छाया धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची; राहत कार्य में आ रही दिक्कत – Firozpur News

फिरोजपुर के रेस्टोरेंट में लगी आग:  आसमान में छाया धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची; राहत कार्य में आ रही दिक्कत – Firozpur News




फिरोजपुर के कैंट क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार को आग लग गई। आग लगने के बाद रेस्टोरेंट से उठता धुआं आसमान में फैलने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। अब तक विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं, जबकि स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन भी मंगवाए जा रहे हैं। मौके पर राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के कैंट क्षेत्र स्थित नवोदयम रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग रेस्टोरेंट के अंदरूनी हिस्से में लगी थी, जिससे फर्नीचर व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता नहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर भेजा। अब तक तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने का सीधा रास्ता नहीं होने के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। ऐसे में दमकल कर्मी बाहर से सीढ़ियों का उपयोग कर आग बुझाने में जुटे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *