पठानकोट में कैबिनेट मंत्री की जनसभाएं: लाल चंद कटारूचक्क ने 350 लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड बांटे – Pathankot News

पठानकोट में कैबिनेट मंत्री की जनसभाएं:  लाल चंद कटारूचक्क ने 350 लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड बांटे – Pathankot News




पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भोआ विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में जनसभाएं कीं। इन बैठकों के दौरान उन्होंने राशन कार्ड योजना के तहत 350 लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित किए।
ये जनसभाएं बलसुआ, चक धारीवाल, जसवां लहरी, फंगड़ियां और न्यू जसवाली गांवों में आयोजित की गईं। मंत्री कटारूचक ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से किए सभी वादों को पूरा किया है। सरकार के काम से लोग संतुष्ट
लोग सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से किए सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच सके।
मंत्री ने बताया कि राशन योजना के तहत अनाज के साथ-साथ मुफ्त बिजली, चीनी, तेल, चना दाल और नमक जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
उन्होंने पंजाब में सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़कों के जाल बिछाने की बात कही। कटारू चक ने उल्लेख किया कि भोआ विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें, जिन पर पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया था, उन्हें वर्तमान सरकार ने नया बनवाया और चौड़ा किया है, ताकि लोगों को यातायात में परेशानी न हो।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि माताओं और बहनों के लिए सत्कार योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए पूरे पंजाब में पंजीकरण चल रहा है। पठानकोट जिले में भी इसकी शुरुआत हो गई है, जहां विभिन्न विभाग शिविर लगाकर पात्र महिलाओं का पंजीकरण कर रहे हैं।
युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेल से जोड़ने के लिए सरकार “वॉर ऑन ड्रग्स” अभियान के तहत विशेष कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *