हृदय रोग जांच शिविर में 160 मरीजों ने लाभ लिया – Ludhiana News
भगवान महावीर सेवा संस्थान और दीप हॉस्पिटल के सहयोग से गुप्ता क्लिनिक, हरगोविंद नगर में हृदय रोगों से संबंधित निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर भगवान महावीर सेवा संस्थान की प्रेरिका एवं बैकबोन स्वर्गीय पूनम गुप्ता की स्मृति में रखा गया। आयोजन में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ मनवीर सिंह खुराना (डीएम, दीप अस्पताल) के साथ डॉ प्राण गुप्ता, डॉ नेहा गुप्ता, डॉ सुरेंद्र मदान और स्टर्लिंग लैब के मालिक गोकुलेश गुप्ता का सहयोग रहा। शिविर के पीछे स्वर्गीय पूनम गुप्ता के बेटे अद्भुत गुप्ता की पहल बताई गई, जो अमेरिका में रहते हैं और हर वर्ष माता के नाम पर मानव सेवा का कार्य करने का संकल्प रखते हैं। शिविर में निशुल्क जांच, शुगर और बीपी जांच, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल परीक्षण तथा निशुल्क दवाइयों की व्यवस्था की गई। संस्थान अध्यक्ष राकेश जैन और प्रबंधक डॉ. प्राण गुप्ता के अनुसार करीब 160 मरीजों ने लाभ लिया। मौके पर राकेश जैन, रमा जैन, अरहम जैन, काशीष जैन, अनिल गोयंका, सुरेंद्र सिंगला, सुयश जैन, अनु कौर, ज्योति शर्मा, टीना शर्मा, विशाल, शिवानी शर्मा, गगनदीप सिंह, यशवंती कुमारी और अंकुर कांबली सहित अन्य ने डॉ मनवीर सिंह खुराना का विशेष सम्मान किया।
Source link

