लुधियाना में ‘शिक्षा क्रांति’ की खुली पोल: 14 महीने से कटा है सरकारी स्कूल का कनेक्शन,अंधेरे में पढ़ने को मजबूर – Ludhiana News

लुधियाना में ‘शिक्षा क्रांति’ की खुली पोल:  14 महीने से कटा है सरकारी स्कूल का कनेक्शन,अंधेरे में पढ़ने को मजबूर – Ludhiana News




पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के वर्ल्ड क्लास एजुकेशन और ‘शिक्षा क्रांति’ के बड़े-बड़े दावों की लुधियाना में उस वक्त हवा निकल गई, जब कांग्रेस नेत्री अमृता वड़िंग ने एक सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। जमीनी हकीकत सरकार के विज्ञापनों से बिल्कुल उलट निकली। कांग्रेस का आरोप- सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापनों पर फूंक रही है, लेकिन स्कूलों के पास बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। अंधेरे कमरों में कैद बच्चों का भविष्य लुधियाना ईस्ट हल्के के गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में पड़ने वाले सती सूदां सरकारी प्राइमरी स्कूल में जब कांग्रेस नेता अमृता वड़िंग अचानक पहुंचीं, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। कक्षाओं में न तो पंखे चल रहे थे और न ही रोशनी थी। छोटे-छोटे बच्चे अंधेरे कमरों में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर थे। पूछताछ में यह हैरान करने वाला सच सामने आया कि स्कूल की बत्ती आज या कल से नहीं, बल्कि पिछले 14 महीनों से गुल है। कारण है बिजली के बिल का भुगतान न होना। स्कूल पर 43,700 रुपये का बिजली बिल बकाया है। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने पिछले एक साल दो महीने में कई बार शिक्षा विभाग और सरकार को लिखित में शिकायत दी है और फंड की मांग की है, लेकिन ऊपर बैठे अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। आखिरकार बिजली विभाग ने स्कूल का कनेक्शन काट दिया। बिल्डिंग न क्लासरूम,8 क्लास और सिर्फ 5 टीचर शिक्षा मॉडल को लेकर दिल्ली से पंजाब तक ढिंढोरा पीटने वाली सरकार के राज में इस स्कूल की खस्ताहालत केवल बिजली तक सीमित नहीं है। अमृता वड़िंग ने स्कूल का दौरा करने के बाद बताया कि इस स्कूल में 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि 8 अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में केवल 5 शिक्षक ही तैनात हैं।
बच्चों के बैठने के लिए न तो पर्याप्त क्लासरूम हैं और न ही कोई सुरक्षित बिल्डिंग। सुविधाओं के नाम पर स्कूल में सिर्फ खोखले दावे नजर आ रहे हैं।
करोड़ों के विज्ञापन बनाम जमीनी हकीकत: सरकार पर तीखा हमला
इस खुलासे के बाद अमृता वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के शिक्षा मंत्री पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने इसे एक बड़ा घोटाला और जनता के पैसों की बर्बादी करार दिया। एक तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार ‘शिक्षा क्रांति मुहिम’ के नाम पर पूरे पंजाब में हजारों-करोड़ों रुपये के बड़े-बड़े फ्लेक्स और पोस्टर लगाकर खुद की पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी तरफ असलियत यह है कि बच्चों के पास बैठने के लिए क्लासरूम और रोशनी तक नहीं है। 43 हजार का बिल न भर पाने वाली सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापनों पर लुटा रही है।अमृता वड़िंग नशे के मुद्दे पर भी ‘आप’ सरकार को घेरा शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के साथ-साथ कांग्रेस नेत्री ने पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हाईवे पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर दावा किया जा रहा है कि पंजाब से नशे का खात्मा हो गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि आज पंजाब का कोई भी ऐसा मोहल्ला या गांव नहीं बचा है जो नशे की चपेट में न हो।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 10-10 साल के छोटे बच्चे और बच्चियां नशे के जाल में फंस रहे हैं। पंजाब की जनता इन झूठे प्रचारों से तंग आ चुकी है। लोग बुनियादी सुविधाएं मांग रहे हैं, और अब जनता को ‘आम आदमी पार्टी मुक्त’ पंजाब चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *