फगवाड़ा में महिलाओं पर पिस्तौल तानकर गहने लूटे: CCTV घर की गली में ही तीन बाइक सवारों ने वारदात की, खरीदारी करके लौट रही थीं – Kapurthala News

फगवाड़ा में महिलाओं पर पिस्तौल तानकर गहने लूटे:  CCTV घर की गली में ही तीन बाइक सवारों ने वारदात की, खरीदारी करके लौट रही थीं – Kapurthala News


फगवाड़ा के गुरु हर कृष्ण नगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए तीन बाइक सवार हथियारबंद लुटेरों ने दो महिलाओं से सोने के गहने लूट लिए। लुटेरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक महिला के सिर पर पिस्तौल तान दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। यह पूरी घटन

.

पीड़ित महिला की पहचान गुरु हर कृष्ण नगर निवासी साक्षी के रूप में हुई है। साक्षी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ बाजार से कुछ जरूरी सामान खरीदकर वापस अपने घर लौट रही थीं। वे जैसे ही अपने घर वाली गली में पहुंचीं, तो पीछे से एक ही बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने उनकी एक्टिवा के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उन्हें जबरन रोक लिया।

सीसीटीवी में कैद वारदात

पिस्तौल और तलवार के बल पर की लूट

साक्षी के अनुसार, बाइक रुकते ही लुटेरों ने उन पर घातक हथियारों से हमला बोल दिया। एक लुटेरे ने सीधे साक्षी के सिर पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। दूसरे आरोपी ने हाथ में पकड़ी तेजधार तलवार दिखाकर उनकी मां को डराया।इसके बाद लुटेरों ने साक्षी के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपट लिया।

वारदात के बाद जब महिलाओं ने शोर मचाया, तो आरोपी तेजी से बाइक भगाकर मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब तक लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित परिवार ने तुरंत इस सनसनीखेज वारदात की सूचना स्थानीय फगवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच का जिम्मा संभाला। पुलिस ने गली और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, ताकि बाइक के नंबर और आरोपियों के हुलिए की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *