पटियाला में किसानों ने फ्री किया टोल प्लाजा: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किया प्रदर्शन, पांच घटे तक धरने पर बैठे – Patiala News

पटियाला में किसानों ने फ्री किया टोल प्लाजा:  भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किया प्रदर्शन, पांच घटे तक धरने पर बैठे – Patiala News


केंद्र सरकार की प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसान संगठनों ने आज राज्यव्यापी आंदोलन के तहत विभिन्न टोल प्लाजा को टोल-फ्री कर दिया। इसी कड़ी में, भारतीय किसान यूनियन (BKU) सिद्धूपुर के कार्यकर्ताओं ने पटियाला-राजपुरा-चंडीगढ़

.

किसानों ने इस दौरान सरकार पर किसानों के साथ किए गए वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि अमेरिका के साथ हो रहे व्यापार समझौते में कृषि उत्पादों को शामिल किया गया तो इसका सड़क पर उतर कर विरोध किया जाएगा। क्योंकि इससे भारती किसानों पर बुरी मार पड़ेगी।

5 घंटे तक चला सांकेतिक प्रदर्शन

किसान नेताओं ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक जारी रहा। इस 5 घंटे की अवधि के दौरान, पंजाब के विभिन्न हाईवे और टोल प्लाजा से गुजरने वाले आम वाहन चालकों को बिना कोई टोल टैक्स दिए सीधे निकलने दिया गया। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पहुंचे किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

“कृषि और किसानों को बर्बाद कर देगी यह डील”

धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाला यह व्यापार समझौता देश के कृषि क्षेत्र के लिए घातक साबित होगा। इस डील के लागू होने से भारतीय किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकार विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के अन्नदाता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है।

आगामी बड़े आंदोलन की चेतावनी

किसान जत्थेबंदियों ने स्पष्ट किया कि आज का यह कदम केवल एक सांकेतिक विरोध (Symbolic Protest) था, ताकि सरकार को किसानों की चिंताओं और अधिकारों के प्रति सचेत किया जा सके। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार को दोटूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रस्तावित ट्रेड डील को तुरंत नहीं रोका गया और कृषि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो पंजाब के सभी किसान संगठन एकजुट होकर आने वाले दिनों में देशव्यापी और बड़े पैमाने पर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *