अरनीवाला नगर काउंसिल में ‘AAP’ का कब्जा: मोनू कुक्कड़ बनीं यहां की पहली महिला नगर प्रधान, विधायक ने किया कमेटी का गठन – Fazilka News

अरनीवाला नगर काउंसिल में ‘AAP’ का कब्जा:  मोनू कुक्कड़ बनीं यहां की पहली महिला नगर प्रधान, विधायक ने किया कमेटी का गठन – Fazilka News




हाल ही में संपन्न हुए फाजिल्का के अरनीवाला नगर कौंसिल चुनाव के बाद आज अरनीवाला नगर पंचायत में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हो गई। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) की कमेटी का गठन हो गया है। जलालाबाद से ‘आप’ के हलका विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज की अध्यक्षता में मोनू कुक्कड़ को नगर प्रधान (अध्यक्ष) की कुर्सी पर बिठाया गया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता हरपाल कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद दिया। विधायक गोल्डी कंबोज ने इस नियुक्ति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अरनीवाला नगर पंचायत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी महिला को नगर प्रधान पद की कमान सौंपी गई है। विधायक का कांग्रेस पर हमला: “पारित किए प्रस्ताव, पर काम कुछ नहीं हुआ” विधायक गोल्डी कंबोज ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और उसकी स्थानीय कमेटी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले अरनीवाला में कांग्रेस की कमेटी थी, जिसके कार्यकाल में केवल कागजी काम हुआ। कंबोज ने दावा किया कि कांग्रेस के समय छप्पड़ (तालाब) के पानी की सफाई के लिए 26 से 28 लाख रुपये तक के प्रस्ताव तो पारित किए गए, लेकिन धरातल पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि अब नगर पंचायत में ‘आप’ काबिज हो चुकी है, जिससे बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी अरनीवाला में करोड़ों के विकास कार्य करवाए गए हैं और आने वाले 4 महीनों के भीतर इलाके में विकास की एक नई लहर दिखाई देगी। इसी विकास नीति के कारण जनता ने ‘आप’ को यह जनादेश (फतवा) दिया है। किसको मिली कौन सी कुर्सी नगर प्रधान: वार्ड 9 से ‘AAP’ पार्षद मोनू कुक्कड़। वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शिव कुमार भल्ला। उपाध्यक्ष: महिला पार्षद कुलवंत कौर।
50 वोटों की कड़ी टक्कर के बाद मिली जीत नवनियुक्त नगर प्रधान मोनू कुक्कड़ और उनके पति व पार्षद अजय कुक्कड़ ने इस मौके पर पार्टी लीडरशिप और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 9 से चुनाव के दौरान मुकाबला बेहद कड़ा था और उनकी पूरी ताकत लग गई थी। आखिरकार उन्होंने 50 वोटों के अंतर से इस वार्ड से फतह हासिल की थी। मोनू कुक्कड़ ने विश्वास दिलाया कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और बखूबी ढंग से निभाएंगी। इस ताजपोशी समारोह के दौरान विधायक कंबोज ने सीएम मान की माता श्री हरपाल कौर का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस अवसर पर ‘आप’ नेता हैप्पी संधू, संदीप कुमार समेत पार्टी की भारी संख्या में लीडरशिप और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *