लुधियाना के सर्राफा बाजार में चोरी का वीडियो: हाई-फाई महिला ने पानी मांगने के बहाने उड़ाई 1 लाख की सोने की अंगूठी, एक दिन पहले दिया था 200 रुपये एडवांस – Ludhiana News

लुधियाना के सर्राफा बाजार में चोरी का वीडियो:  हाई-फाई महिला ने पानी मांगने के बहाने उड़ाई 1 लाख की सोने की अंगूठी, एक दिन पहले दिया था 200 रुपये एडवांस – Ludhiana News




लुधियाना के सर्राफा बाजार में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहां मनमोहन ज्वैलर्स में एक हाई-फाई दिखने वाली महिला ने बड़ी ही चालाकी से दिनदहाड़े करीब 1 लाख रुपये की कीमत की सोने की अंगूठी पार कर दी। शातिर महिला ने सोने की अंगूठी की जगह बिल्कुल वैसी ही दिखने वाली पीतल की नकली अंगूठी रख दी। महिला का पहनावा और रहन-सहन इतना शानदार था कि किसी को उस पर रत्ती भर भी शक नहीं हुआ। यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। एक दिन पहले दिया था 200 रुपये का एडवांस वारदात को अंजाम देने के लिए इस शातिर महिला ने एक दिन पहले ही पूरी भूमिका बांध ली थी। ज्वैलर के मुताबिक, यह महिला एक दिन पहले भी दुकान पर आई थी। तब उसने लेडीज रिंग का ऑर्डर दिया और कहा कि यह अंगूठी उसकी मम्मी को पहननी है, जिसे वह कल आकर ले जाएगी। स्टाफ का भरोसा जीतने के लिए महिला ने बकायदा 200 रुपये एडवांस भी जमा करवाए थे, ताकि वह एक ग्राहक लगे। फोटो में देखो क्या हुआ…..
पानी मंगवाकर भटकाया ध्यान, बूट (जूते) में छिपाई अंगूठी आज जब महिला दोबारा शोरूम पहुंची, तो उसका तरीका पूरी तरह से बदल चुका था। दुकान में आते ही उसने सबसे पहले पीने के लिए पानी मंगवाया ताकि स्टाफ का ध्यान दूसरी तरफ भटकाया जा सके। इसके बाद उसने कहा कि उसे अपने पिता के लिए भी एक अंगूठी लेनी है और स्टाफ से जेंट्स रिंग्स दिखाने की मांग की। वीडियो कॉल और पीतल से कर दिया रिप्लेस दुकानदार जब उसे ट्रे में अंगूठियां दिखा रहा था, तब महिला लगातार अपने मोबाइल पर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी और अंगूठियों की फोटो और वीडियो बनाकर सामने वाले को भेज रही थी। इसी ड्रामे के बीच, मौका पाकर उसने 8 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी उठाई और उसे बड़ी ही सफाई से अपने बूट (जूते) में छिपा लिया। तुरंत ही उसने अपने बूट (जूते) से एक पीतल की नकली अंगूठी उस ट्रे में रख दी। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी करतूत महिला के जाने के बाद जब ज्वैलर ने अपना स्टॉक चेक किया, तो ट्रे में पीतल की अंगूठी देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत शोरूम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में महिला स्पष्ट रूप से सोने की अंगूठी अपने बूट में छिपाती और उसकी जगह पीतल की अंगूठी रखती हुई दिखाई दे रही है। दुकानदार ने तुरंत इस घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इस शातिर हाई-फाई महिला की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *