लुधियाना में ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल:: दोस्त के साथ अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगी 5 लाख की फिरौती; विदेश के नंबर से आया था व्हाट्सएप मैसेज – Ludhiana News
पंजाब के लुधियाना से ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक को उसकी महिला दोस्त के साथ निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने पीड़ित को डराने के लिए बकायदा एक विदेशी नंबर का इस्तेमाल किया था। मिली जानकारी के मुताबिक मामला लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित गौतम कॉलोनी का है। यहाँ के रहने वाले 38 वर्षीय लखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी एक महिला दोस्त गुरप्रीत कौर इस समय कनाडा में रहती है। कुछ समय पहले आरोपी इरफान हुसैन ने लखविंदर की गैर-मौजूदगी में धोखे से उनके फ़ोन में से लखविंदर और उसकी दोस्त गुरप्रीत कौर की कुछ निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें निकाल ली थीं। इसके बाद साजिश के तहत बीते 15 जून 2026 को लखविंदर के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात विदेशी व्हाट्सएप नंबर (+256-707-601230) से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि उसके पास लखविंदर और कनाडा में रह रही उसकी दोस्त की अश्लील तस्वीरें हैं। अगर उसने 5 लाख रुपये नहीं दिए, तो वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जब पीड़ित लखविंदर सिंह ने अपने स्तर पर इस मामले की गुपचुप पड़ताल की, तो होश उड़ाने वाला खुलासा हुआ। उसे पता चला कि यह पूरी साजिश किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि इरफान हुसैन और उसके साथी अख्तर अंसारी ने मिलकर रची थी। दोनों आरोपी मिलकर उसे डरा-धमका रहे थे और मोटी रकम वसूलने की फिराक में थे। नए कानून (BNS) के तहत केस दर्ज पीड़ित की शिकायत पर टिब्बा थाने की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 308(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस पूरे मामले की तफ्तीश एएसआई (ASI) अवतार सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने बिछाया जाल, दोनों आरोपी दबोचे मामले की गंभीरता को देखते हुए टिब्बा पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरफान हुसैन (निवासी मॉडल कॉलोनी, जगीरपुर रोड, लुधियाना) और अख्तर अंसारी (निवासी कुलदीप नगर, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने पहले भी किसी को इस तरह अपना शिकार बनाया है या नहीं।
Source link

