पंजाब में पेट्रोल-डीजल 10 दिन में चौथी बार महंगा: पेट्रोल पर ₹2.60 और डीजल पर ₹2.70 प्रति लीटर दाम बढ़े, मोहाली में कीमत सबसे ज्यादा – Ludhiana News

पंजाब में पेट्रोल-डीजल 10 दिन में चौथी बार महंगा:  पेट्रोल पर ₹2.60 और डीजल पर ₹2.70 प्रति लीटर दाम बढ़े, मोहाली में कीमत सबसे ज्यादा – Ludhiana News




पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। मोहाली में पेट्रोल का रेट सबसे ज्यादा 105.99 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई, 19 मई और 23 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। चंडीगढ़ में पेट्रोल अब 101.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पंजाब में पेट्रोल अब 105.44 रुपए और डीजल 95.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ता है। ईंधन कीमतें बढ़ने के बाद टैक्सी, ऑटो और माल ढुलाई के किराए बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते फ्यूल रेट से माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है। इससे रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम तभी बढ़ेंगे। अगर लोकल लेवल पर ट्रांसर्पोटेशन चार्जेज बढ़े तो कीमतें उससे भी बढ़ जाएंगी। इससे लोगों के रसोई का बजट 10% से 15% तक बढ़ सकता है। दूध तो हाल ही में 2 रुपए बढ़ चुका है। अगर पूरी रसोई और अन्य जरूरत का सामान 10 से 12 हजार रुपए का लेते हैं तो वह बढ़कर 11 से 13 हजार रुपए हो सकता है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *