जालंधर में पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला: छतों से कूदे लोग, बचने के लिए पड़ोसियों के घर छिपे; दुकान पर ईंट-पत्थर मारे – Jalandhar News

जालंधर में पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला:  छतों से कूदे लोग, बचने के लिए पड़ोसियों के घर छिपे; दुकान पर ईंट-पत्थर मारे – Jalandhar News




जालंधर के भार्गो कैंप में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पुराने विवाद और मोबाइल फोन जमा कराने की रंजिश को लेकर 8 से 10 हमलावरों ने एक घर और दुकान पर तेजधार हथियारों (कृपाणों) व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के शटर और पड़ोसी घरों के दरवाजों पर भी वार किए। पीड़ित परिवार ने छतों पर कूदकर और पड़ोसियों के घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला:- पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा घटना के बाद पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पीड़ितों के अनुसार, पुलिस ने मौके से पम्मा लोरी नाम के एक मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। हालांकि आरोपी खुद को निर्दोष बताते हुए कह रहा है कि वह ढोल बजाकर लौट रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *