पंजाब-चंडीगढ़ में NEET री-एग्जाम, छात्रा पर पंखा गिरा: सिर फटा, चेकिंग के दौरान लड़कियों के जूड़े खुलवाए गए, KYC हुई – Ludhiana News
लुधियाना में पंखा गिरने से छात्रा के सिर पर चोट आई।
पंजाब-चंडीगढ़ में रविवार को स्टूडेंट्स ने NEET री-एग्जाम दिया। लुधियाना के किताब बाजार नजदीक मल्टीपरपज स्कूल में छात्रा पर पंखा गिर गया। उसके सिर पर चोट आई है। घटना परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद हुई। छात्रा ने कहा कि इस कारण वह अपना एग्जाम सही
.
पेपर देने के बाद कुछ स्टूडेंट्स ने कहा कि पेपर आसान था तो वहीं कुछ ने कहा कि इस बार पेपर टफ था। पंजाब के 16 जिलों में 170 के करीब और चंडीगढ़ में 7 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। लड़कियों के जूड़े तक खुलवाए गए। इसके बाद उनका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया गया।
इस बार एग्जाम के लिए डिप्टी कमिश्नरों को नोडल अफसर बनाया गया। यानी एग्जाम डिप्टी कमिश्नर (DC) की देखरेख में हुआ। सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के साथ साथ CRPF को सौंपी गई।
एग्जाम सामग्री को कस्टोडियन बैंक से एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई। हर वाहन को पुलिस व CRPF के जवान एस्कॉर्ट कर लाए। वहीं, दूसरी तरफ स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने के लिए रेलवे ने पंजाब में 4 स्पेशल गाड़ियां चलाई और राज्य सरकार ने बसों में स्टूडेंट्स का किराया फ्री किया है।
एग्जाम देने आए स्टूडेंट्स के PHOTOS…
जालंधर में नीट परीक्षा देकर बाहर आते स्टूडेंट्स। पेपर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देतीं स्टूडेंट्स।

लुधियाना में चेकिंग के बाद स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई।

जालंधर के एक सेंटर पर लड़कियों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई।

नीट एग्जाम के लिए आए स्टूडेंट्स की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की गई।

एग्जाम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

