कनाडा में अकाली दल की पहली विशाल रैली: शिअद का दावा-सरी में हजारों NRI जुटे, नेताओं ने पंजाब के विजन पर की चर्चा – Ludhiana News

कनाडा में अकाली दल की पहली विशाल रैली:  शिअद का दावा-सरी में हजारों NRI जुटे, नेताओं ने पंजाब के विजन पर की चर्चा – Ludhiana News




शिरोमणि अकाली दल ने दावा किया है कि कनाडा के सरे (Surrey) शहर में पार्टी द्वारा आयोजित विशाल रैली में हजारों की संख्या में एनआरआई पंजाबियों ने हिस्सा लिया। पार्टी का दावा है कि कनाडा की धरती पहली बार है कि किसी पंजाबी राजनीतिक दल की ओर से इतनी बड़ी रैली आयोजित की गई हो। अकाली दल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विदेशों में बसे पंजाबी समुदाय, विशेषकर एनआरआई वर्ग में पार्टी के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी उत्साह का परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और रैली में शामिल होकर समर्थन जताया। आप शिअद की लोकप्रियता से घबराई पार्टी ने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार शिरोमणि अकाली दल की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। इसी कारण पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के नेताओं के खिलाफ शिकायतें करवाई गईं, ताकि विदेशों में रह रहे पंजाबियों के साथ पार्टी का संपर्क और प्रचार प्रभावित किया जा सके। अकाली दल ने कहा कि आने वाले दिनों में कनाडा के विभिन्न शहरों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान पार्टी का प्रतिनिधिमंडल एनआरआई पंजाबियों की समस्याएं सुनेगा और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पंजाब के लिए विजन से उन्हें अवगत करवाएगा। पार्टी ने सरे में आयोजित रैली की सफलता के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी और बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले एनआरआई भाइयों का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *