चंडीगढ़ में दर्जन से ज्यादा पानी के मीटर चोरी: एक गिरफ्तार साथी फरार, साइकिल सवार CCTV में कैद, घरों के बाहर बहता रहा पानी – Chandigarh News

चंडीगढ़ में दर्जन से ज्यादा पानी के मीटर चोरी:  एक गिरफ्तार साथी फरार, साइकिल सवार CCTV में कैद, घरों के बाहर बहता रहा पानी – Chandigarh News




चंडीगढ़ के मलोया गांव में पानी के मीटर सोमवार तड़के दो चोर ने साइकिल पर घूम-घूमकर एक दर्जन से अधिक घरों के बाहर लगे पानी के मीटर चोरी कर लिए। आरोपी एक अकेला और दूसरा बाइक पर सवार था पूरी घटना वहा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दोनों आरोपियों में से एक आरोपी को लोगो ने पकड लिया और दूसरा साइकिल पर सवार आरोपी फरार हो गया है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और माके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर नरेश के हवाले आरोपी कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे करीब दो दिन पहले भी 6 से 7 घरों के पानी के मीटर चोरी हुए थे। सुबह उठे तो घरों के बाहर बह रहा था पानी गांव मलोया निवासी प्रिंस ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह सोकर उठा तो घर के बाहर काफी मात्रा में पानी बह रहा था। जांच करने पर पता चला कि घर के बाहर लगा पानी का मीटर गायब है। इसके बाद वह अपने दूसरे घर पहुंचा, जो दूसरी गली में स्थित है। वहां भी पानी का मीटर चोरी मिला। आसपास के घरों में जाकर देखने पर पता चला कि इलाके के कई अन्य मकानों के मीटर भी चोरी हो चुके हैं। मीटर हटाने के कारण पाइप लाइन से लगातार पानी बहता रहा। साइकिल पर आया, मीटर तोड़ा और लेकर फरार सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक साइकिल पर आता दिखाई दे रहा है। आरोपी ने हुडी वाली शर्ट पहन रखी थी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। फुटेज में दिखाई देता है कि आरोपी पहले साइकिल को घर के बाहर खड़ा करता है। इसके बाद पानी का मीटर तोड़कर निकालता है और उसे साइकिल पसर रखे थैले में डाल लेता है। फिर अगले घर की ओर बढ़ जाता है। इसी तरह उसने एक के बाद एक कई घरों को निशाना बनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर चोरी की घटनाओं में आरोपी बाइक या अन्य वाहन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस मामले में चोर ने साइकिल का इस्तेमाल किया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। दो दिन में 20 से ज्यादा मीटर चोरी ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में गांव के अलग-अलग हिस्सों से 20 से अधिक पानी के मीटर चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पानी के मीटर चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही पानी की भी भारी बर्बादी हो रही है। पीड़ितों ने घटना की शिकायत मलोया थाना पुलिस को दे दी है। साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं। प्रिंस का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *