तरनतारन में हेरोइन और 2 कारतूस सहित 6 अरेस्ट: नशीले पदार्थ भी किए बरामद; रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस – tarn-taran News
तरनतारन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिस्तौल और नशीले पदार्थों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। झब्बाल थाने के एएसआई हरपाल सिंह ने श्मशानघाट झबाल के पास नाकाबंदी के दौरान नवराज सिंह (पुत्र सुखजिंदर सिंह, निवासी पक्का किला झबाल) को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा। इसी क्रम में, थाना सिटी के एएसआई नरिंदर सिंह ने रेलवे रोड पर गंदा नाला पुल के पास जसपाल सिंह निवासी शेरों को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना वल्टोहा के एएसआई वरयाम सिंह ने सुआ छन्ना सरजा मिर्जा पुल के पास गुरजंट सिंह (पुत्र सरदूल सिंह, निवासी अलगो खुर्द) को 4 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। थाना सिटी पट्टी के एएसआई हरजिंदर सिंह ने रेलवे स्टेशन पट्टी के पास मेवा सिंह (पुत्र मुख्तियार सिंह, निवासी पट्टी) को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। 3 आरोपियों से पिस्टल मिली सरहाली थाने के एएसआई सलविंदर सिंह ने टी-पॉइंट धोतियां नौशेरा पन्नुआ से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें केदीप सिंह (पुत्र गुरजीत सिंह, निवासी संघरकोट), विशाल सिंह (पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी धोटा) और वीरप्रताप सिंह (पुत्र जसबीर सिंह, निवासी खडूर साहिब) शामिल हैं। इनके पास से एक पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद किए गए। आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।
Source link

